{"_id":"2ec89a73c79e75828deb8dbd76fd4a0b","slug":"pathankot-godown-fire-firebrigade-item-burn-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में आग से लाखों का सामान राख चार दमकलों ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में आग से लाखों का सामान राख चार दमकलों ने दी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमाण के एक रिहाइशी घर के नीचे बेसमेंट में बने करियाने के सामान के गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही घुमाण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि चार दमकलों को आग पर काबू पाने में छह घंटे लग गए। लंबे समय तक आग की लपटें उठने से पहली मंजिल पर घर में भी दरारें आ गई हैं। जानी नुकसान नहीं हुआ है।
घुमाण में करियाना स्टोर के मालिक बलविंदर सिंह ने अपने रिहाइशी घर के नीचे बेसमेंट में गोदाम बनाया हुआ है। मंगलवार सुबह आठ बजे स्टोर के मालिक की बहू ने देखा कि गोदाम में धुआं निकल रहा था।
तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग बुझाने के लिए गुरदासपुर, ब्यास और बटाला से चार दमकलें बुलाईं गईं। छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गोदाम मालिक ने बताया कि आग से उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि उक्त गोदाम मालिक का नुकसान लाखों में हुआ है। गोदाम में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।