{"_id":"96733f44a4c6bd5b22dd47bca632b0c2","slug":"pathankot-cricket-rvjd-defeat-anil-eleven-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक्रेट में आरवीजीडी ने अनिल इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक्रेट में आरवीजीडी ने अनिल इलेवन को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए जा रहे 37वें क्रिसमस ओपन पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मैच अनिल इलेवन और आरवीजीडी के बीच खेला गया।
इसकी अध्यक्षता आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जन जागरण मंच के प्रधान बीडी चुघ उपस्थित हुए। उन्होंने मैच का शुभारंभ कर क्लब को 11000 रुपये का चेक भेंट किया।
मंगलवार को हुए मैच में अनिल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अनिल इलेवन निर्धारित 20 ओवरों में से 18 ओवरों में ही ऑल आउट हो गई और 89 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
जवाब में उतरी आरवीजीडी ने 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आरवीजीडी के लक्की ने चार ओवर में 11 रन बनाकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
अंपायर की भूमिका विकास गुप्ता व राकेश भट्टी ने निभाई। मौके पर उनके साथ आरएल सोनी, विजय पासी, अमन वर्मा, बाबा, प्रेस सचिव संजय सरीन, पीआरओ संजीव घई, जसपाल सिंह, सलीम, मनोहर लाल मेहता, केवल शर्मा, रजनीश हंस, रमेश तलवार, रमन, रजनीश रमन त्रेहन मौजूद थे।