फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, club, friendly, match, 122, run, make

भाजयुमो क्लब ने जीता फ्रेंडली मैच, 122 रन बनाए

Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
pathankot, club, friendly, match, 122, run, make
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता व चेयरमैन डा. गुरबख्श चौधरी के नेतृत्व में एसडी स्कूल के ग्राउंड में करवाए जा रहे 37वें ओपन पंजाब ट्वेंटी-20 क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मैच करवाए गए।
विज्ञापन


वीरवार को 15-15 ओवर का फ्रेंडली मैच प्रेस क्लब पठानकोट व भाजयुमो क्लब के बीच खेला गया। इस अवसर पर मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, पार्षद अनिल रामपाल, चीफ ब्यूरो जतिंद्र शर्मा जीतू, गणेश विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ मेयर अनिल वासुदेवा ने किया। इसके बाद भाजयुमो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रेस क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजयुमो क्लब की टीम ने 14.2 गेंदों में चार विकेट गवांकर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में प्रेस क्लब के कैप्टन जतिन ने तीन विकेट लिए और खिलाड़ी राजन ने 27 गेंदाें में 32 रन बनाए।

मौसम को देखते हुए दूसरा मैच एसडी कालेज व स्टार इलेवन के बीच 18-18 ओवरों का खेला गया। स्टार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाए। रोहित 35 रन बनाकर नॉट आउट रहे। एसडी कॉलेज की टीम ने 17 ओवरों में सात विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।


एसडी कॉलेज की टीम के खिलाड़ी लाडे ने 47 गेंदों में 86 रन बनाए। अंपायर की भूमिका राकेश एडविन व बब्बू ने निभाई। इस अवसर पर आरएल सोनी, विजय सोनी, अमन वर्मा, अमन मुन्ना, अरविंद मुन्ना, रमन त्रेहन, राजेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह, मनोहर लाल मेहता, केवल शर्मा, रजनीश हंस, रमेश तलवार, रमन मेहता, विकास गुप्ता, प्रेस सचिव संजय सरीन, संजीव घई, प्रेस क्लब प्रधान एनपी धवन, गौरव जसरोटिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed