{"_id":"1f159efab4090ce7e06e6cfa743762eb","slug":"pathankot-car-overturn-injured-four-members-a-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पलटी, एक ही परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पलटी, एक ही परिवार के चार लोग घायल
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 13 Jun 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे 1ए पर ट्रक यूनियन डमटाल के पास शुक्रवार को गाड़ी पलटने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान संजय सिंह, पत्नी उमा कुमारी, बेटा मिलन व शिवम के रूप में हुई। डमटाल पुलिस ट्रैफिक इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे एक गाड़ी न. यूपी 14 बीएस.6592 में एक ही परिवार के लोग गाजियाबाद से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
तभी अचानक डमटाल ट्रक यूनियन के पास उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पास की दुकानों को तोड़ती हुई पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक हवलदार महिन्द्र सिंह ने घायलों को पठानकोट के निजी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।