{"_id":"90c2a4e889dda29ff340a4f46bcf01bd","slug":"pathankot-attack-to-stop-round-home-boy-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर चक्कर लगाने से रोका तो हमला, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर चक्कर लगाने से रोका तो हमला, युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी मोहल्ला सुजानपुर में युवक को घर के बाहर चक्कर लगाने से रोकने पर 15 युवकों ने बेसबॉल, हॉकी और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी पहचान लक्की कुमार पुत्र चमन लाल निवासी कश्मीरी मोहल्ला सुजानपुर के रूप में हुई है।
लक्की कुमार ने बताया कि दो माह से कुछ युवक उनके घर के बाहर चक्कर लगा रहे हैं। जब उन्होंने उक्त युवकों से घर के बाहर चक्कर लगाने का कारण पूछा तो वह बिना कुछ बताए वहां से चले जाते।
बुधवार को जब दोबारा उक्त युवकों ने नशे की हालत में उनके घर के बाहर चक्कर लगाने शुरू कर दिए तो उन्होंने दोबारा उन्हें रोककर इसका कारण पूछा तो वह फिर बिना कुछ कहे वहां से चले गए।
आधे घंटे के बाद उन्हें फोन करके घर से बाहर बुलाया गया। जब वह अपने भाइयों के साथ वहां गए तो वहां पर मौजूद करीब 15 युवकों ने उन पर बेसबॉल, हॉकी व डंडों से हमला कर दिया। थाना सुजानपुर की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।