{"_id":"fa9abc69303a177939d147e123854931","slug":"pathankot-accident-death-one-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को कुचला, मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत, दो अन्य घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर झाकोलाहड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया।
मृतक की पहचान अश्वनी कुमार निवासी गांव पच्चो चक्क के रूप में हुई है। घायलों के नाम रेखा और विशाल हैं। घायल रेखा ने बताया कि वह तीनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए झाकोलाहड़ी की ओर जा रहे थे।
झाकोलाहड़ी ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय उन्हें साइड मार दी। इससे अश्वनी ट्रक के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थाना कानवां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ।