{"_id":"44079fd6541325115b2e5f9ba9d6d8dc","slug":"pakistan-detective-irshaad-jail-26-febuary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक जासूस इरशाद को 26 तक जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक जासूस इरशाद को 26 तक जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों मामून में पकडे़ गए आईएसआई एजेंट इरशाद अहमद और मोगा में धरे गए उसके साथी संदीप को पुलिस ने रविवार को जुडीशियल कोर्ट मलिकपुर में पेश किया। कोर्ट ने इरशाद को 26 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं संदीप को 17 फरवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सीआईए स्टाफ के एसएचओ हरकिशन सिंह ने बताया कि आज बाद दोपहर करीब 2 बजे इरशाद अहमद और उसके साथी संदीप को पेश किया गया। इस दौरान न्यायाधीश की ओर से जहां इरशाद अहमद को 26 फरवरी तक जुडीशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया।
वहीं उसके साथ संदीप को भी 17 फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया। बीते दिनों में इरशाद अहमद की रिमांड के दौरान स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। एसएमओ डा भूपिंद्र ने बताया कि इरशाद का शुगर लेवल बढ़ गया था।
विज्ञापन
मेडिकल चेकअप के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए। ज्ञात रहे कि बीते दिनों मोगा के गांव तलवंडी मल्लियां से संदीप कुमार को पंजाब पुलिस ने पकड़ा था।
वहीं इरशाद अहमद मामून छावनी से पकड़ा गया था। वह मजदूर बनकर छावनी की सूचनाएं अपने पुंछ निवासी साथी और रिश्तेदार के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेज रहा था।