फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   one died in road accident and eight injured

सड़क हादसे में एक की मौत, आठ घायल

Thu, 10 Oct 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला बटाला
अमर उजाला बटाला Updated Thu, 10 Oct 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident and eight injured
बटाला। शहर के बटाला-श्री हरगोबिंदर रोड़ पर एक पैलेस के पास बुधवार देर रात आनंदपुर साहिब से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 ट्राली में करीब 20 लोग सवार थे। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया है। अर्बन इस्टेेट चौकी की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कोट रजादा जिला अजनाला के रहने वाले करीब 20 लोग बुधवार देर रात आनंदपुर साहिब से एक ट्रैक्टर-ट्राली से बटाला आ रहे थे।
ये सभी लोग आनंदपुर साहिब से किसी काम को खत्म करके कई दिनों के बाद अपने घरों को लौट रहे थे। इस दौरान बटाला-श्री हरगोबिंदर रोड़ पर एक पैलेस के पास ट्रैक्टर ट्राली विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ट्राली केे नीचे दबकर गांव कोट रजादा का रहने वाले परमजीत समेत करीब नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक परमजीत सिंह की अमृतसर ले जाते समय रास्ते मेें मौत हो गई।

इस हादसे में ट्राली में सवार 8 लोग घायल हुए और कार ड्राईवर भी बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को जल्द ही बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।


इस संबंध में पुलिस चौकी अर्बन अस्टेेट बटाला के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पांच लोगों को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जब कि तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते उन्हें अमृतसर में दाखिल करवाया दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में कार ड्राइवर नवरूप नगर बटाला का रहने वाला रजिंदर सिंह सुपुत्र हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed