फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   not, come, cancer, vinod khanna, pathankot

कैंसर के कारण नहीं आ सका: विनोद खन्ना

Sat, 20 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 20 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
not, come, cancer, vinod khanna, pathankot
सांसद विनोद खन्ना ने शनिवार को कहा कि कैंसर की बीमारी के कारण वह अपने संसदीय क्षेत्र में काफी समय से नहीं आ सके। उन्होंने बताया कि अब मैं कैंसर से करीब 80 प्रतिशत तक उबर चुका हूं और हल्के के पेंडिंग सभी काम निपटा कर ही लौटूंगा। सांसद फारेस्ट विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में सांसद विनोद खन्ना ने बताया कि वर्ष 2010 में उन्हें पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जर्मनी जाना पड़ा और सर्जरी भी करानी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब मै कैंसर से 80 प्रतिशत उबर चुका हूं। अपना बचाव करते हुए करते हुए खन्ना ने बताया कि इन सब के बीच अपने संसदीय क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्य रुकने नहीं दिए।
विज्ञापन


हलके के तीनों विधायकों की ओर से बताई जाने वाली हर समस्या को वह केंद्र सरकार तक पहुंचाते रहे हैं।  उन्होंने बताया कि कहा पठानकोट एयरपोर्ट पर यातायात की बंद पड़ी सुविधा को बहाल कराने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही क्षेत्र के एयरपोर्ट से बंद बड़ी यातायात को बहाल करवा दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीए समरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी में आने के कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यह एक इत्तफाक है कि उनके दौरे के दौरान ही पीए समरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी आ गई। उन्होंने कहा कि अब वह हलके का पेंडिंग पड़ा सारा कार्य निपटा कर ही लौटेंगे।

सांसद के इस्तीफे की मांग का जवाब विधायक अश्विनी शर्मा ने देते हुए कहा कि सांसद के अनुपस्थित रहने पर उनके प्रतिनिधि के रूप में वह खुद हलके के लोगों के लिए हर समय उपस्थित हैं। एयरफोर्स स्टेशन के बाहर नेशनल हाईवे सर्विस रोड के बंद होने पर सांसद ने कहा कि डीसी व एसएसपी ने एयरफोर्स अधिकारी से बात की है और जल्द ही इस समस्या का निवारण हो जाएगा।

‘तमाशा दिखाने वाले डुगडुगी बजाकर चले गए’
बीतें दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनके घर का घेराव करने को सांसद ने तमाशा बताया। उन्होंने कहा वह कुछ तमाशबीन लोगों का एक तमाशा था, जो अपनी डुगडुगी बजाने आए थे और बजाकर चले गए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


उन्होंने कहा कि वह दस-बीस लोगों का एक गुट था, जिसमें कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं था। अश्विनी शर्मा के भाजपा पंजाब प्रधान बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला हाईकमान को कहना है। इस दौरान सांसद के साथ उनकी पत्नी कविता खन्ना, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विधायक अश्विनी शर्मा, डिप्टी स्पीकर पंजाब एंव सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भोआ हलके की विधायक सीमा कुमारी, मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल, महामंत्री राकेश शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed