फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   mid day meal pot theft from kitchen

स्कूल की रसोई से मिड-डे-मील के बर्तन चोरी

Sat, 22 Mar 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Sat, 22 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
mid day meal pot theft from kitchen
सुजानपुर। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने वीरवार को सुजानपुर स्थित लड़कियों के सरकारी प्राइमरी स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर मिड-डे-मील के बर्तन चोरी कर लिए और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्कूल की अध्यापिका जिन्दर कुमार, अनुपम पुरी, रजनी गुप्ता, शीतल शर्मा, जसविन्द्र कौर आदि ने पुलिस को बताया कि वीरवार देर रात चोरों ने स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर वहां रखे मिड डे मील के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि इसी स्कूल में पहले भी 23 फरवरी 2012 को सिलेंडर व बर्तन, 17 अप्रैल 2013 को सिलेंडर व चोरी हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त सात मार्च 2012 को, जून 2013 को इसी स्कूल के रोशनदान व ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले चोर एक इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारी का टेबल पर रखा बैग उठा कर ले गए। इसमें 95 हजार रुपये थे। एक अन्य मामले में चोरों ने घास मंडी के समीप स्थित एक घर से लाखों के गहने समेत नकदी और एक आटा चक्की से दिनदिहाडे़ पैसों से भरा गल्ला उठा कर रफूचक्कर हो गए थे। पुलिस इनमें से एक भी मामले को अब तक नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed