फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Majithia's arrest hit the highway for

मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए हाईवे पर हल्ला

Thu, 16 Jan 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 16 Jan 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Majithia's arrest hit the highway for

मादक पदार्थों की तस्करी में कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया का नाम सामने आने के बाद कांग्रेसियों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


वीरवार को पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं ने पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज के नेतृत्व में दिन में 11 बजे सैंकड़ों कार्यकर्ता माधोपुर पहुंचे और यहां हाइवे पर आवागमन बाधित कर दिया। चक्काजाम करीब तीन घंटे तक चला। दोपहर 2 बजे तक लगाए गये इस जाम से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल विज के अलावा सुजानपुर कांग्रेस हल्का इंचार्ज विनय महाजन, पंजाब कांग्रेस सचिव अनिल दारा, बलवीर फतेहपुरिया, पार्षद जोगिंदर पाल, पार्षद सुरेश महाजन राजू, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनुज महाजन, पठानकोट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित स्याल, चौधरी राजबीर सिंह ने संयुक्त तौर पर पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए कहा कि नशे की तस्करी में मजीठिया का नाम आने से नशामुक्त पंजाब का नारा देने वाले उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की तरफ से मजीठिया के साथ रिश्तेदारी निभाने की नियत से उन्हें क्लीन चिट देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, विजय कटारूचक्क, सरपंच सोमराज के अतिरिक्त अन्य कई कांग्रेसी वर्कर भारी संख्या में मौजूद रहे। इस बीच शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed