फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Landed on the street against government personnel

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मी

Fri, 04 Oct 2013 11:22 PM IST
गुरदासपुर।
गुरदासपुर। Updated Fri, 04 Oct 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
Landed on the street against government personnel
कर्मचारियों ने मांगों के लिए शुक्रवार को पंजाब तथा यूटी तालमेल संघर्ष कमेटी के आह्वान पर स्थानीय नेहरू पार्क में सरकार के खिलाफ रैली निकाली। अध्यक्षता ठाकुर ध्यान सिंह, गुरदियाल सिंह सोहल, कर्म सिंह भट्टी ने की। रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ध्यान सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार लगातार पंजाब के कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते की दो किस्तें जारी न होने, पे कमीशन की अंतिम किश्त जारी न होने,  मान भत्ता आधारित समूह कर्मचारियों को कम दिहाड़ी देने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई और मांगें हैं जिनकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों के लिए पंजाब सरकार यूटी तालमेल कमेटी की ओर से 15 अक्तूबर को वित्त मंत्री के हलके में रोष रैली निकाली जाएगी।  कर्मचारियों ने डाकखाना चौक पर सरकार का पुतला जलाया। रैली को रूप सिंह पड्डा, दयाराम, हरजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, प्रीतम चंद, सतिवीर सिह, गुरदियाल सिंह बाजवा, पूर्ण सिंह, उपकार सिंह, गुरमेज सिंह, हरदेव सिंह, बलविंदर कुमार, तरसेम पाल, सतनाम सिंह, राकेश कुमार, संदीप सिंह, बलजीत सिंह मोहन लाल तथा अमरजीत सैनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed