फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Kidnaping, woman, girl, brother, father, Police,

घर में घुसकर युवती को किया अगवा

Sat, 15 Mar 2014 10:40 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Sat, 15 Mar 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
 Kidnaping, woman, girl, brother, father, Police,
प्रेमी जोड़ा फरार हुआ तो बदले की भावना से लड़की के भाई व पिता ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी की बहन का अपहरण कर लिया। मामला थाना श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि शेष आरोपी फरार हैं। उधर, पुलिस ने युवती को भगाने वाले प्रेमी पर भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़े और अपहरण की शिकार युवती की तलाश जारी है। थाना श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी जोड़े के फरार होने की घटना दो परिवारों में रंजिश की वजह बन गई। आरोप है कि लड़की के पिता, उसके भाइयों न कुछ अन्य लोगों के साथ मिल कर बदला लेने की नीयत से प्रेमी की बहन का घर में घुस कर अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि एक युवक का अपने गांव की लड़की से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


पिछले दिनों युवक लकड़ी को भगा ले गया। उसकी इस हरकत से लड़की के पिता और भाई भड़क उठे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने घर पर धावा बोलकर युवक की बहन का अपहरण कर लिया। मामला पुलिस थाने पहुंचने के बाद युवक की मां के बयानों पर पुलिस द्वारा लड़की के पिता, उसकी पत्नी और उनके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में युवक के साथ भागी लड़की की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। दूसरी तरफ लड़की के पिता के बयानों पर पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने उसे नाबालिग बताया है। पुलिस प्रेमी जोड़े और लड़की को अगवा कर फरार लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों और मामले से संबंधित दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed