फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Keeping distance from loved ones opponents

अपनों से दूरियां विरोधियों से नजदीकियां

Wed, 09 Oct 2013 10:27 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Wed, 09 Oct 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
Keeping distance from loved ones opponents
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कांग्रेस भवन में हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान तथा हलका डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की। बैठक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर पार्टी के एजेंडे और मतों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार द्वारा गुरदासपुर के बब्बरी में बनाए गए वृद्धाश्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से कराने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बैठक में मौजूद नेताओं ने अश्वनी की शिकायत हाईकमान से करने और कड़ा एक्शन लेने संबंधी प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि गुरदासपुर में वृद्धा आश्रम के उद्घाटन अवसर पर किसी भी मौजूदा कांग्रेसी विधायक और कार्यकर्ता को निमंत्रित न देकर उनकी अनदेखी की गई थी। कांग्रेसी नेताओं को निमंत्रण न देकर अश्वनी कुमार ने यह समारोह सीधे-सीधे अकाली नेताओं के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में सदस्यों ने कहा कि एक तरफ अकाली नेता कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के लीडर अश्वनी कुमार ने मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य मेहमान स्टेज पर नवाज कर तथा कांग्रेसी नेताओं को नजरअंदाज कर उनकी तौहीन की है।

 मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि खुराक सिक्योरिटी बिल और प्रॉपर्टी टैक्स अधिनियम कानून के फायदों, उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाए। यह भी कहा गया कि  31 अक्तूबर को इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस पर किए जाने वाले समागम में कार्यकर्ताओं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।


मीटिंग में जिला कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान मंहगा राम गरीब की पत्नी तथा डेरा बाबा नानक  ब्लाक समिति के चेयरमैन मंगत राम के  निधान पर दुख व्यक्त किया गया। इस अवसर पर तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, चरणजीत कौर बाजवा सभी विधायक, पीपीसीसी सदस्य रमन बहल, बलविंदर लाड़ी, अशोक चौधरी उप संयुक्त डायरेक्टर लोकल बाडी, पूर्व मंत्री सुशीला महाजन, गुरमीत सिंह पाहड़ा, तृप्ता ठाकुर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed