फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Houses denied warning of self-immolation

मकान दो वरना कर लेंगे आत्मदाह

Sat, 09 Nov 2013 10:31 PM IST
बटाला
बटाला Updated Sat, 09 Nov 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
Houses denied warning of self-immolation
शहर के गांधी चौक में शनिवार को अपनी मांग के लिए शहरी गरीब बेघर मजदूर यूनियन ने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। गांधी चौक में नारेबाजी करते हुए संगठन के कार्यकर्ताआें ने सरकार का पुतला फूंका। रोष प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने इससे पहले सती लक्ष्मी देवी समाधि से रैली निकाली जो गांधी चौक पर खत्म हुई। बेघरों को घर मुहैया करवाने की मांग न मानने पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मांग न मानने पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दे डाली।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शहरी गरीब बेघर मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत राज और प्रदेश जनरल सचिव निर्मल जीत कौर बब्बी ने गांधी चौक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृतसर में संगठन द्वारा एक रैली निकाली गई थी जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया था कि सरकार पंजाब के करीब तीन हजार मजदूरों को घर मुहैया करवाएगी, मगर यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आखिर मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उनकी मांग को पूरा किया जाए। इस अवसर पर जसविंदर कौर, राम मसीह, बाल किशन, राजकुमार, प्यारा लाल सहित भारी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जाम में फंसे वाहन
शनिवार को शहरी गरीब बेघर मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में करीब आधे घंटे तक जीटी रोड पर यातायात ठप कर दिया। इस कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़े वाहनों कारों, बसों और ट्रकों का गांधी चौक के जीटी रोड में लंबा जाम लग गया। कार्यकर्ताओं ने गोलाकार में आने जाने के चारों रास्ते बंद कर दिए थे। ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुचारु कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed