फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Hockey Sports Club become winner in Batala

हॉकी में बटाला स्पोर्ट्स क्लब बना विजेता

Sun, 05 Jan 2014 11:03 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Sun, 05 Jan 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hockey Sports Club become winner in Batala
पठानकोट। एसडी कालेज की ग्राउंड में पठानकोट स्पोर्ट्स कल्ब की ओर से प्रधान नरेश अरोड़ा की अध्यक्षता में चल रहे 25वें तीन दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में बटाला स्पोर्ट्स क्लब विजेता बना। दोनों टीमों के बीच रविवार को खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। टूर्नामेंट में विधायक अश्वनी शर्मा मुख्यातिथि जबकि नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर मैच का शुभारंभ करवाया। फाइनल मैच इलेवन स्टार पठानकोट एवं बटाला स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीम 1-1 गोल से बराबरी में रही लेकिन, बाद में मिले पेनाल्टी शॉट की बदौलत बटाला स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल कर ली। मैच शुरू होने से पहले विधायक अश्विनी शर्मा ने ने दोनों टीमों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि पठानकोट स्पोर्ट्स क्लब पहले राज्यस्तरीय और अब जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट करवा रहा है, जो कि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा नेशनल खेल है, लेकिन युवाओं के रुचि नहीं लेने के कारण यह खेल लुप्त होता जा रहा है। क्लब की ओर से मुख्यातिथि विधायक अश्विनी शर्मा ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रनर अप रही टीम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ईटीओ जगदीश सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान राजेश शर्मा, चेयरमैन सुनील महाजन, कर्ण कुंद्रा, राकेश वडैहरा, अशोक महाजन, सुदर्शन चोपड़ा, सीएस लायलपुरी, बलदेव राज, रुप लाल, शमशेर सिंह, अजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, जीएस सेठी, जितेंद्र शर्मा, मनमोहन गोरखा, जनक सिंह, विवेक शर्मा, बॉबी चड्डा, शक्ति चावला, डैनियन, एनएस कंवर, एसडी भल्ला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed