{"_id":"97f1cb1545dfe32d5cbafcacadefe1ce","slug":"gudaspur-defeat-sujanpur-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर से सुजानपुर को बाइस रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर से सुजानपुर को बाइस रन से हराया
अमर उजाला,पठानकोट
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (पठानकोट)। अनमोल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन मैच का उद्घाटन समाज सेवक राकेश शर्मा और राकेश मार्शल ने किया। इस मौके पर चौथा मैच जीसीसी गुरदासपुर और एससीसी सुजानपुर के बीच खेला गया। इस मैच में गुरदासपुर ने 22 रन से जीत दर्ज की।
गुरदासपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जबकि सुजानपुर ने 18 ओवरों में 134 रन पर आलआउट हो गई। गुरदासपुर के संदीप कुमार को 68 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर क्लब के सरपरस्त बाबा बिशन शाह, प्रधान जसपाल सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया । इस मौके पर महिंद्र पाल बाली, रोमी सोनी, राकेश शर्मा, समीर ठाकुर, नंदलाल, ठाकुर चतुर सिंह, अजय महाजन, बलजीत सिंह, डिंपल शर्मा, नवीन मेहरा, पारस शर्मा, मंगत राम, तरसेम लाल उपस्थित थे।