फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   former Corporation Commissioner, case, bribery three years, imprisonment, Court Additional Sessions Judge, Pathankot.

पूर्व निगम कमिश्नर को कैद

Fri, 09 May 2014 10:49 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Fri, 09 May 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
former Corporation Commissioner, case, bribery three years, imprisonment, Court Additional Sessions Judge, Pathankot.
जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कालरा की अदालत ने रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस की टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए पठानकोट नगर निगम के पूर्व कमिश्नर जेपी सिंह को तीन साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


साल 2012 के इस मामले के प्रकाश में आने के बाद जेपी सिंह को कार्यमूक्त कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट ने मौके पर ही जमानत अर्जी मंजूर कर ली। मामले के मुताबिक पठानकोट के ढाकी रोड निवासी प्रबल शर्मा की ओर से ढाकी रोड पर साल 2012 में एक बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन


बिल्डिंग की छत डाली जा चुकी थी। इसके बाद कमिश्नर ने मौका मुआयना कर बिल्डिंग को गैरकानूनी करार देकर काम रुकवा दिया था। आरोप था कि कमिश्नर बिल्डिंग पूरी तरह से बनाने के लिए प्रबल शर्मा से पैसे की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उनका ढाई लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इस बीच प्रबल ने मामले की शिकायत विजिलेंस के उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर 30 अगस्त 2012 को गुरदासपुर और पठानकोट के विजिलेंस अधिकारियों की एक टीम ने प्रबल को रंग लगे नोट लगाकर देर सायं उसे कमिश्नर की कोठी पर भेजा था। जहां विजिलेंस की टीम ने छापामारी कर जेपी सिंह को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उस समय जेपी सिंह के पास पठानकोट निगम के कमिश्नर के अलावा एसडीएम धार कलां, शाहपुरकंडी बैराज एक्सूजिशन डिप्टी कमिश्नर पद का भी चार्ज था।


विजिलेंस की ओर से उक्त मामले का चालान कोर्ट में पेश किया गया था। जिस पर सुनवाई करते हुए पठानकोट के जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कालरा की अदालत ने पूर्व कमिश्नर को तीन साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed