{"_id":"f896581839f2c82e7291de095e113d64","slug":"fair-daulatpur-fair-villagers-haryana-amritsar-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंज मेले में दिखा पहलवानों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंज मेले में दिखा पहलवानों का दम
पठानकोट।
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब नवाज ख्वाजा पीर नौजवान सभा की ओर से छोटा दौलतपुर में शुक्रवार रात ख्वाजा पीर की दरगाह पर छिंज मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई नामचिन पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले हुए।
सेवादार रोहित स्याल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में स्वामी गुरदीप गिरि, कांग्रेसी नेता कंवरजीत सिंह शंटी, अनिल दारा व ब्रिज मोहन पुरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि पूर्व मंत्री पंजाब मास्टर मोहन लाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। कुश्ती का कार्यक्रम देर रात ढेड़ बजे तक चला।
इस मौके पर सबसे अधिक रोचक मुकाबला हरियाणा के पहलवान कृष्ण व अमृतसर के पहलवान साबा के बीच हुआ। करीब एक घंटा तक चले मुकाबले में दोनों ही पहलवान एक-दूसरे को चित करने में नाकाम रहे। ऐसे में बाद में दोनों खिलाड़ियों को विजेता घोषित कर दिया गया। इस दौरान कृष्ण को एक लाख, और साबा को 75 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरी ओर भंगड़ा टीम ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
नशा से तौबा करने की अपील
इस दौरान गुरदीप गिरि ने सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशाखोरी त्याग कर इस प्रकार के खेलों में भाग लें, ताकि अपने माता-पिता के नाम के साथ अपने देश के नाम को भी रोशन कर सकें। इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान सुभाष चंद्र पिंटा, मेश कुमार, बंगाली ब्रदर्स, पवन कुमार, सूर्य प्रकश, देवी दयाल, साबा, लक्की पहलवान, शशि, गब्बर, विजय, काका, डोगरा, लाडी, डीसी, अजय सैनी, अतुल गुप्ता, रविंद्र साबा, राजन तुल्ली, राहुल, जसविंद्र, लवली, अश्विनी बजाज व अन्य उपस्थित थे।
साहसिक करतब देख हैरान हुए लोग
छिंज मेले में पहलवानों ने कई साहसिक करतब भी दिखाए। इस दौरान कुछ पहलवानों ने अपने ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा कर करतब दिखाया। वहीं किसी ने मिट्टी की बोरी को उठाकर पूरे अखाड़े के चक्कर लगाए। दूसरी ओर किसी ने भारी भरकम पत्थरों को उठाया। सेवादार रोहित स्याल ने बताया कि छिंज मेले में हिस्सा लेने यहां दूरदराज से बड़े पहलवान आए। मेले में लक्की वर्मा व सोनू वर्मा ने डीजे का कार्यभार संभाला।