{"_id":"a7c6a0d83de1c1d875a5652ba9cd9f04","slug":"expressed-resentment-at-not-pay-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर जताया रोष
अमर उजाला पठानकोट
Updated Mon, 06 Jan 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। वन वर्कर यूनियन अलीवाल रेंज की एक विशेष बैठक का आयोजन सोमवार को कस्बा अलीवाल में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान रंजीत सिंह भागोवाल और जनरल सचिव कुलदीप सिंह भागोवाल ने संयुक्त रूप में की। बैठक में जंगलात विभाग के कर्मियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग की ओर से जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो वे लोहड़ी पर जंगलात विभाग के कार्यालय पर धरना देंगे।
इस अवसर पर रंजीत सिंह ने सरकार से कच्चे कर्मियों को नियमित करने, कर्मियों को वर्दी और वेतन में बढ़ोतरी किए जाने, ईपीएफ और ईएसआई के लाभ दिए जाने की मांग की। बैठक के दौरान पससफ (पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन) ने भी वन वर्कर यूनियन को समर्थन देने का फैसला लिया है। इस अवसर पससफ के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर ने कहा कि प्रदेश सरकार वन विभाग के वर्करों का वेतन में निरंतरता लाए और 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाले वर्करों को रेगुलर किया जाए। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर, नरिंदर सिंह पड्डा, कामरेड़ शमशेर सिंह,बलजीत सिंह दाबांवाल, मोहन सिंह,तरसेम सिंह, मक्खन सिंह, मनजीत कौर , सुखविंदर कौर, आदि उपस्थित थे।