फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Employees, municipal, office, meet, warning, Pathankot

वेतन के लिए तनी निगम कर्मियों की मुट्ठी

Mon, 16 Jun 2014 10:22 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Mon, 16 Jun 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Employees, municipal, office, meet, warning, Pathankot
नगर निगम कर्मचारी यूनियन तथा भारतीय मजदूर संघ पंजाब, नगर पालिका महासंघ पंजाब की ओर से सोमवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष रैली का आयोजन कर रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता चेयरमैन रोशन लाल सोनी, नगर पालिका यूनियन के वाइस प्रधान केवल शर्मा, अखिल भारतीय सफाई यूनियन के प्रधान रमेश काटो, जिला म्यूनिसिपल वर्कर यूनियन सीटू के प्रधान अविनाश सैनी और पठानकोट वर्कर यूनियन के प्रधान रमन शर्मा ने की।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन रोशन लाल सोनी ने बताया कि  फेडरेशन की ओर से छह जून को एक मांग पत्र कमिश्नर पठानकोट को दिया गया था, इसमें उनकी मुख्य मांगे थी कि 426 दिहाड़ीदार मज़दूरों की पिछले 3 महीने से रुका वेतन दिया जाय। इसके अलावा 32 सीवरमैन दिहाड़ीदार की 9 महीने से रुके वेतन की धनराशि जारी की जाय। साथ ही वेतन भत्ते में 20 प्रतिशत हाउस रैंट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी मांग थी कि फील्ड स्टाफ को पांच दिन का सप्ताह लागू किया जाए। इतना ही नहीं फायर अधिकारियों को वर्दियां दी जाएं और कच्चे कर्मचारियों को वेतन दिया जाए।


उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार की ओर से उनकी मांगे न मानी गईं तो यूनियन हड़ताल करेगी। इस मौके पर महामंत्री नरेश कुमार, राजेश दरोगा, नरिंद्र कुमार नंदी, प्रेम नेता, पवन कुमार, सुनील महिंद्रू, सुरिंद्र महाजन, अश्वनी शर्मा, मेहर सिंह, हरीश गुप्ता, नरेश कुमार, मनदीप सिंह, इद्रंजीत सिंह, सतीश सैनी, सुरिंद्र कुमार, दलजीत सिंह, जुनिस मलिक, अमर नाथ, जतिंद्र सिंह चीना, प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा, धर्मिद्रं, संजीव कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed