{"_id":"2b15d7f66934af785a32cf5a0b13da02","slug":"duty-teachers-pathankot-state-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किमी के दायरे में हो शिक्षकों की ड्यूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किमी के दायरे में हो शिक्षकों की ड्यूटी
पठानकोट।
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में अध्यापकों की ड्यूटी पांच कि मी के दायरे में लगाई जाए। ये बात जीटीयू के जिला प्रधान सतपाल वर्मा, प्रेस सचिव हरेश सैनी, तरसेम सडमल, रवि दत्त ने कही। उन्हाेंने कहा कि पिछली बार बोर्ड परीक्षाओं में अध्यापकों की ड्यूटी उनके स्टेशनों से काफी दूर लगाई गई थी। इससे अध्यापकों को परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं सुपरिटेडेंट और उड़न दस्तों में वरिष्ठता के आधार पर ड्यूटियां लगाई जाएं। साथ ही अध्यापकों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाए।
नकल रोकने को नीति जरूरी
कादियां (गुरदासपुर)। नकल को रोकने के लिए विशेष नीति अपनाने की जरूरत है। ये बात नकल विरोधी अभियान की कन्वीनर और डिप्टी डायरेक्टर वातावरण श्रुति शुक्ला ने गत अगस्त से शुरू किये गये नकल विरोधी अभियान के अंतिम पड़ाव के दौरान घल्लुघारे में कही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी जिला परिषद अमरजीत सिंह भाटिया, डिप्टी डीईओ पुष्पिन्द्र सिंह, हरिन्द्रपाल सिंह हैरी स्टॉक वेरिफिकेशन अधिकारी, रजनीश कुमार प्रूफ रीड पब्लिकेशन, भगवंत कौर फिजिकल एजूकेशन लेक्चरर, प्रिंसिपल सुखजिंद्र सिंह मौजूद थे।