{"_id":"ccc68fef9a782f35e12078af400c503a","slug":"drain-the-water-stalled-street-tattered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी ठप होने से सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी ठप होने से सड़क बदहाल
सुजानपुर (पठानकोट)
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पंजोड में गंदे पानी की ठीक ढंग से निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निकासी ठप होने से पानी सड़क पर जमा रहता है जिससे सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इस रोड पर वाहन गुजारना तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। सोमवार को ग्रामीणों ने रोष जताया और हलका विधायक से समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीण प्रदीप कुमार, मनोहर लाल, बचनी देवी, किशन, विनोद कुमार, रानी देवी, लाडी, राजरानी, मुकेश, चंदन, गुरदास मल, सोनू, सुमन, बाबूराम और आशा देवी ने बताया कि उनके मोहल्ले से गांव गतोरा की ओर से जाने वाली सड़क पर बना निकासी नाला सड़क से ऊंचा है। इस कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी पानी सड़क पर जमा हो जाता है। वहीं ज्यादातर घरों के पानी की सही तरह से निकासी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि नाले के किनारे पर लगे बिजली मीटर बाक्स में भी बरसात का पानी घुस जाता है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
उन्हाेंने कहा कि पंचायत ने एक लाख रुपये खर्च कर नाला बनाया था लेकिन अब इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्हाेंने हलका विधायक सीमा देवी से मांग की कि गांव में पानी की निकासी की समस्या के हल के लिए शीघ्र ग्रांट जारी की जाए । इस संबंध में सरपंच काकी देवी ने कहा कि ग्रांट मिलते ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।