फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Dowry victim, the court reached the SSP

दहेज पीड़िता एसएसपी दरबार पहुंची

Wed, 11 Dec 2013 10:50 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Wed, 11 Dec 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dowry victim, the court reached the SSP
दहेज प्रताड़ना की शिकार एक विवाहिता ने पति समेत सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ एसएसपी पठानकोट को शिकायत सौंपी है। एसएसपी राकेश कौशल ने मामले की जांच एसएचओ नरोट जैमल सिंह को मार्क कर दी है। नरोट जैमल सिंह के गांव सिउंटी निवासी कृष्णा का आरोप है कि उसका पति रंजीत कुमार, सास कमला देवी, ससुर थुड़ू राम, जेठानी ज्योति, जेठ पंकज निवासी मोहल्ला घरथौली उसे दहेज के लिए तंग करते हैं। कई बार उससे मारपीट भी की गई। उसने बताया कि उसका पति कारपेंटर है और मेडिकल नशा करता है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 जुलाई, 2013 को हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति रंजीत ने सास-ससुर और जेठ-जेठानी के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। उससे मायके से दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने की मांग की जाती थी।
विज्ञापन


कृष्णा ने शादी करवाने वाले बिचौलिए सीमो देवी पर आरोप जड़े। वहीं, कृष्णा के पिता तरसेम लाल ने कहा कि शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लग पड़े। कृष्णा इस समय अपने मायके में रह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति रंजीत फोन पर उनकी बेटी को जान से मार देने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पक्ष के सथ पूर्व सरपंच कमलेश कुमार, भगवंत सिंह, संतोष कुमारी, सुदेश कुमारी, लेखराज, सोमराज, तीर्थ राम, राजिंदर पाल, किशन सिंह, सोनू अन्य गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed