फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   dengue paitient died

बटाला में डेंगू से 9 साल के बच्चे की मौत

Thu, 28 Nov 2013 09:48 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Thu, 28 Nov 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
dengue paitient died
वीरवार को बटाला के मोहल्ला न्यू हरनाम नगर निवासी 9 साल के बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। उसका कई दिन से उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव लेकर पारिवारिक सदस्य दिल्ली से बटाला आ रहे थे। इंद्र कुमार ने बताया कि उसका पोता क्रितिश चौहान चौथी कक्षा का छात्र था।

पहले तो दो दिन उसकी दवाई बटाला के ही एक डाक्टर से चलती थी। उसके बाद उपचार के लिए करीब दो दिन अमृतसर में दाखिल करवाया गया।

अमृतसर में डाक्टरों द्वारा डेंगू के टेस्ट कराए जो पॉजिटिव पाए गए। बच्चे को डेंगू के साथ पीलिया भी हो गया था। उन्होंने बताया कि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए बच्चे को लुधियाना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लुधियाना में उनके पोते का सात दिन तक इलाज चल रहा। उन्होंने बताया कि बुधवार को बच्चे को दिल्ली ले जाया गया। जैसे ही वह दिल्ली पहुंचे तो उनके पोते की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed