फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Den of prostitution expose

देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश

Mon, 11 Nov 2013 10:48 PM IST
बटाला
बटाला Updated Mon, 11 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
Den of prostitution expose
पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत सोमवार देर शाम को अलीवाल रोड पर दबिश देकर देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं और दो मर्दों को संदिग्ध हालत में काबू किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन


इस सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय अलीवाल रोड पर एक घर में कुछ औरतें और मर्द संदिग्ध हालत में हैं। इस पर पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह ने पुलिस पार्टी समेत अलीवाल रोड पर एक घर में छापा मारा और  तीन महिलाओं और दो आदमियों को काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस ने उक्त घर में छापा मारा तो घर में मौजूद आदमियों और अन्यों ने भागने की कोशिश की मगर पुलिस ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया और उक्त पांचों को काबू कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में देह व्यापार का यह अड्डा काफी समय से चल रहा था और इसकी मुखी एक औरत थी जिसने यह मकान किराए पर लिया हुआ था और धंधा करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में प्रकाश सिंह ने फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने छापामारी कर में तीन महिलाओं और दो युवकों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed