{"_id":"357320a902f256314ef6509179545f82","slug":"two-arrest-thief-gang-opened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पुलिस बटाला ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से सात लाख रुपये और पिछले दिनों चोरी हुई रक्त टेस्ट करने वाली चार मशीनें बरामद की गई हैं।
पुलिस थाना सिटी बटाला में मंगलवार प्रेसवार्ता में डीएसपी सिटी जेएस संधू,एसएचओ गुरभिंदर सिंह और एएसआई बलदेव सिंह इंचार्ज पुलिस चौंकी बस स्टैंड बटाला ने बताया कि करीब एक महीना पहले एक निजी अस्पताल में 9 लाख 5 हजार रुपये चोरी हुए थे।
इसके बाद एक अप्रैल 2015 को एक लैब में में चार ब्लड सैंपल टेस्टिंग मशीनें चोरी हुई थी, जिनकी कीमत चार लाख रुपये है। डीएसपी ने बताया कि गत देर शाम को सूचना के आधार पर सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक में नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक पुलिस ने वहां दो युवकों को काबू किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर निजी अस्पताल से चोरी किए गए कैश में से 7 लाख 8 हजार रुपये और चोरी की ब्लड सैंपल चार मशीनों को बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान प्रिंस वासी बैहलूवाल और जगजीत चंद वासी सरवाली के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी गुरभिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उसी निजी अस्पताल में काम करते थे। जगजीत चंद लैब में काम करता था और प्रिंस अस्पताल में सफाई कर्मी था। चोरी करने के बाद भी दोनों निजी अस्पताल में काम कर रहे थे।