फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, plan, thief, two, arrest, two, gone

लूट की योजना बना रहे दो युवक दबोचे, दो फरार

Wed, 28 Oct 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट Updated Wed, 28 Oct 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
शुगर मिल के पास रेड कर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार युवकों में से दो युवकों को दबोच लिया। थाना सदर बटाला ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सीआईए स्टाफ बटाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि चार युवक बटाला शुगर मिल के पास बैठे हैं और किसी बड़ी लूट को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ली। चार युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो युवक फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान संदीप सिंह वासी गांव भागोवाल और पलविंदर सिंह वासी दाबांवाल कलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप सिंह से दातर और पलविंदर सिंह से किरच बरामद हुई है। फरार युवकों की पहचान मैनूयल मसीह वासी बुर्ज अराइयां और मन्नी वासी शुक्रपुरा बटाला के रूप में हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed