फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Communist Party of India took umbrage March

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रोष मार्च निकाला

Thu, 03 Oct 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 03 Oct 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
Communist Party of India took umbrage March
पठानकोट। मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पठानकोट की सड़कों पर रोष मार्च निकाला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा के तहत सौ दिन की बजाए दो सौ दिन काम देने और दिहाड़ी साढ़े तीन सौ रुपये करने, पेंशन कम से कम 3150 रुपये हर महिला-पुरुष को देने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा 58 साल की उम्र पूरी कर चुके मजदूर व  किसानों को बिना शर्त छह मरले का मकान देने, 35 किलो अनाज दो रुपये किलोग्राम के हिसाब से नाल देने, ठेकेदारी सिस्टम को बंद करके पक्की नौकरी देने और लड़कियों की पढ़ाई का सारा खर्च वहन करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामरेड ध्यान सिंह ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की चीज काम नहीं कर रही है और सूबे में माफिया राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवान नशे की पूर्ति के लिए गलत संगत में पड़कर अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर को एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है और लोगों की कमाई को लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और आम जनता रोजाना के घोटालों से दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक गुलामी की जंजीरों में धकेला जा रहा है जोकि रोका जाना चाहिए। इससे पहले रोष मार्च बस अड्डा के पास से शुरू होकर रेलवे रोड, वाल्मीकि चौक, गांधी चौक,  डाक खाना चौक, मेन बाजार, मिशन रोड से होकर डीसी दफ्तर तक पहुंचा जहां पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया।


इस मौके पर थुड़ू राम, बलबीर सिंह, बोधराज, सोनू, महिंद्र पाल, प्रदीप कुमार, जगदीश राज, जसबीर सिंह, तरसेम सिंह, कश्मीर सिंह, रूप लाल, औजागर सिंह, नसीर सिंह, रामपाल, विजय कुमार, सुरिंद्र, सत्या देव सैनी, जनक राज, राज कुमार, ध्यान सिंह, चैन सिंह, मंगत सिंह, गरीब दास, ओमकार सिंह, दलविंद्र सिंह काहलो, जीवा सिंह, इकबाल सिंह, हरि कृष्ण, अमरीक सिंह, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed