{"_id":"9c48ea3409746ba94d0924651b88f0f1","slug":"coloney-people-aggresive-due-to-power-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चा थड़ा कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चा थड़ा कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला पठानकोट
Updated Thu, 10 Oct 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुरकंडी (पठानकोट)। रणजीत सागर बांध परियोजना शाहपुरकंडी की उच्चा थड़ा कालोनी के सरकारी क्वार्टरों में पिछले चार दिनों से बिजली और पानी की सप्लाई न आने पर वीरवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
यूथ कांगेस के विधानसभा जिला सचिव विक्की काठा के नेतृत्व में कालोनी के लोगों ने कालोनी के राजीव चौक में करीब चार घंटे नारेबाजी की और जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांध प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते धार रोड पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विक्की काठा ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उच्चा थड़ा कालोनी के करीब 3000 सरकारी मकानों और गांव की अचानक बिजली की सप्लाई गुल हो गई थी जो कि अब तक दोबारा बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन
बिजली गुल रहने से घरों में पानी की सप्लाई भी बंद हो चुकी है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने बताया कि डैम के अधिकारीयों से शिकायत करने पर बिजली घर में फाल्ट बताया गया जोकि 10 से 15 दिन में ठीक होने का समय बताया गया। उन्होंने बताया कि बांध प्रशासन द्वारा कालोनी में पानी के टैंकरों से लोगों को पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह पीना दूर कपड़े धोने के भी काबिल नहीं है। गांव थड़ा के सरपंच आंचल सिंह ने बताया कि पिछले करीब चार दिनों से बिजली और पानी न आने के चलते गांव के लोगों को करीब दो किलोमीटर दूर पैदल जाकर पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्हाेंने बांध प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई को दोबारा बहाल किया जाए और जल सप्लाई की सुेविधा बहाल न होने तक गांव के लोगों को भी टैंकरों से साफ पानी की सप्लाई दी जाए।
सीटीयू के प्रदेश महासचिव कामरेड नत्था सिंह ढडवाल ने कहा कि कलोली के सरकारी मकानों में पीने के लिये सप्लाई किया जाने वाला पानी भी काफी गंदा है और गंदा पानी पीने से लोग कई तरह की भयंकर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार विभाग के शिकायत घरों में शिकायत दर्ज करवाने और उच्च अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी लोगों की इस समस्या का अभी तक कोई हल नहीं किया जा सका है।
इस मौके पर कामरेड जसवंत संधू ,राजेश मिंटा , सुरिंद्र कुमार, बलदेव राज काठा, सुभाष चंद्र,गुरनाम सिंह मटौर, शारदा शर्मा, ओंकार सिंह, हरजिंद्र सिंह, रेखा, सुनीता देवी, सोनिया, पिंकी देवी ,चंन्नन कौर उपस्थित थे।
इस मौके पर पहुंचे आरएसडी की इलेक्ट्रिकल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता सोम नाथ भगत ने बताया कि डैम के बिजली घर में एक पैनल खराब हो गया है, उसकी मरम्मत के लिए बाहर से सामान मंगवाया गया है । उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शुक्रवार शाम तक बिजली सेवा दोबारा बहाल करवा दी जाएगी।