{"_id":"4a56b7263fd76b5ac813dd1b39b7835b","slug":"blue-card-card-holder-bjp-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीले कार्ड में खामियां, लाभ से वंचित पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीले कार्ड में खामियां, लाभ से वंचित पात्र
पठानकोट ।
Updated Wed, 30 Jul 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं की ओर से लोगों को उपलब्ध कराए गए नीले कार्ड में खामियां सामने आ रही हैं। यही वजह है कि कार्ड में खामियों के कारण उन्हें पंजाब सरकार की आटा-दाल योजना के तहत उपलब्ध होने वाले राशन से वंचित होना पड़ रहा है। उनकी शिकायत है कि कार्ड में अशुद्धियों के कारण डिपो होल्डरों ने उन्हें राशन देने से इंकार कर दिया है।
शहर के वार्ड नंबर 19 के अधीन आते करीब 100 से ज्यादा लोगों को आधे-अधूरे कार्ड बांट दिए गए हैं। इन कार्डाें पर खाद्य आपूर्ति विभाग का स्टांप नहीं है। ऐसे में डिपो होल्डर कार्ड को अधूरा मान रहे हैं। पात्रों ने बताया कि कार्डों में खामी के कारण उन्हें राशन नहीं मिला। जानकारी देते हुए सुनीता देवी, सोम राज, सुनेहा, अमृतपाल, जनक राज ने बताया कि उन्हें कार्ड मोहल्ले के भाजपा नेताओं की ओर से उपलब्ध कराया गया था। अब तक उन्हें यह भी पता नहीं चला है कि किस डिपो होल्डर से उन्हें राशन मिलेगा।
उन्हें केवल नीले कार्ड पर अंकिल कालम को भरकर बिना विभागीय मुहर लगाए ही बांट दिया गया है। उस पर किसी भी खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी के साइन अथवा स्टांप नहीं हैं। यहीं नहीं वार्ड नंबर 19 कुछ लोगाें को बताया गया है कि उन्हें करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित डिपो से राशन मिलेगा।
विज्ञापन
इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएफएसओ मंगल सिंह ने बताया कि बिना अधिकारी के साइन और मुहर के नीले कार्ड बांटे जाने का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की कोई बात है, तो वह शीघ्र ही कार्डों को चेक कर उन्हें दुरुस्त करवाएंगे।