{"_id":"862c4ad4f93ca17f183eb0c65b533884","slug":"bjp-kisan-morcha-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का पुतला फूं का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का पुतला फूं का
बटाला
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को बटाला के सुखा सिंह महिताब सिंह चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में मात्र 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को नाकाफी बताया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान मनराज बोपाराय ने इस बढ़ोतरी को सिरे से नकारते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने गेहूं के मूल्य में यह बढ़ोतरी करके किसानों से भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अपने आरामदायक कार्यालयों से बाहर निकलकर जमीन स्तर पर किसानों की हो रही दुर्दशा से अवगत हो और किसानों की फसलों का इस तरीके से मूल्य तय करना बंद करे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से आज का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र की यूपीए की सरकार स्वामी नॉथन रिपोर्ट के अनुसार किसानों की फसलों का बनता मूल्य तय करके इसे लागू करे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ ऐसा मजाक करना बंद नहीं किया तो केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान सुरेश भाटिया, भाजपा के जिला सह प्रधान हीरा वालिया, युद्धबीर मालटू जिला जनरल सचिव किसान मोर्चा, नीरज ढोला, प्रीतपाल सिंह, जतिंदर बोपाराय, गुनराज सिंह, हरदेव सिंह, राकेश भाटिया, अमनदीप सिंह, राजकुमार, मनीष कुमार मिंटू के अलावा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।