{"_id":"3bd72930771bab44d1d3659feeee8448","slug":"batala-woman-beat-police-station-in-laws-defend-village-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने महिला को थाने में पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने महिला को थाने में पीटा
अमर उजाला, बटाला
Updated Tue, 10 Jun 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना वुमेन सेल बटाला में पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचती महिला को उसके पति और उसके रिश्तेदारों ने थाने में ही पीटना शुरू कर दिया। गांव की पंचायत ने महिला का बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी 18 माह पहले भोगपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उनकी भतीजी का पति दहेज के लिए रोज मारपीट करता था।
इसपर महिला ने एसएसपी बटाला को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। एसएसपी बटाला ने इस केस की जांच थाना वुमेन सेल को दे दी। केस के सिलसिले में मंगलवार को थाना वुमेन सेल में दोनों पक्षों को बुलाया गया।
विज्ञापन
जब पुलिस कर्मचारी दोनों पक्षों की बात सुन रहे थे तो पीड़िता के पति, देवर और ससुर ने उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया। महिला के गांव की पंचायत ने बहुत मुश्किल से लड़की का बचाव किया। थाना वुमेन सेल की इंचार्ज बलजीत कौर ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।