फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Batala, One rank, one pension, political, drama, CM

एक रैंक, एक पेंशन सियासी ड्रामा : बादल

Tue, 25 Feb 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Tue, 25 Feb 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
Batala, One rank, one pension, political, drama, CM
प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को कोटली सूरत मलही पहुंचे। संगत दर्शन कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें तुरंत हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने विधान सभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक की 288 ग्राम पंचायतों को पांच करोड़ 92 लाख के विकास कार्यों की ग्रांट जारी की।

सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही सीमावर्ती जिलों के विकास के लिए बहुमुखी नीति तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार बनने से प्रदेश सरकार भी उससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए अधिक से अधिक फंड ला सकेगी। बादल ने लोगों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की भी अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा खोखले वादे करके लोगों को भ्रमित किया है। इससे प्रदेश का विकास भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस मौके पर डीसी गुरदासपुर डॉ. अभिनव त्रिखा, जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह, संसदीय सचिव देस राज सिंह धुग्गा, सुखजिंदर सिंह सोनू लंगाह, प्रमुख सचिव केजेएम चीमा, सुखबीर सिंह वाहला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने केंद्र सरकार की हाल ही में सेना में एक रैंक, एक पेंशन का लाभ देने के ऐलान को सियासी ड्रामेबाजी बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना वोट बैंक बचाने के लिए इस मुद्दे के जरिये लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस इस विषय पर बिल्कुल भी संजीदा नहीं है।

मनप्रीत बादल के तीसरे फ्रंट का साथ देने संबंधी मामले पर उन्होंने कहा कि पूर्व वित्तमंत्री अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के साथ धोखा करने वाले को कभी बख्शा नहीं जाएगा।


नवजोत सिंह सिद्धू के आरोपों को नकारा
सांसद नवजोत सिंह सिद्ध की ओर से लगाए गए आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सिद्धू को टिकट देती है तो उनके प्रचार के लिए वह पहले नेता होंगे।

टिकट देना या न देना उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। भाजपा अकाली दल कभी भी एक दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल अंदाजी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed