फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Batala, five lakh, opium, traffickers, arrest

पांच लाख की अफीम समेत तस्कर काबू

Fri, 17 Jan 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Fri, 17 Jan 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
Batala, five lakh, opium, traffickers, arrest
सीआईए और स्पेशल सेल पुलिस ने फुआरा चौक से एक युवक को पांच किलो अफीम के साथ काबू कर लिया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह अपनी जमीन पर अफीम उगाता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

शुक्रवार को बटाला के एसएसपी सुरिदंर जीत सिंह मंड ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर नौरंग सिंह और स्पेशल सेल ने बटाला के फुआरा चौक पर नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और सुखा सिंह महिताब सिंह चौक में बैठ गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पांच किलो अफीम बरामद हुई। यह अफीम एक लिफाफे में थी जो आरोपी ने अपनी कमर से बांधी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान लाल सिंह निवासी गरावत थाना नरायणगढ़ मध्य प्रदेश बताई है।

एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल से पता लगा है कि आरोपी 4-5 विघे जमीन का मालिक है।

उसी जमीन पर वह अफीम उगाकर पंजाब में बेचता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से अफीम कहां पहुंचानी थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed