{"_id":"c4acbe7a67b878b2070e9f4a60bbf23f","slug":"bajwa-supporters-road-show-leader-gurdaspur-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा समर्थकों को हाथ लगी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा समर्थकों को हाथ लगी निराश
गुरदासपुर ।
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तथा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के रोड शो के लिए जुटे उनके समर्थकों को आखिरकार निराशा हाथ लगी। वजह यह थी कि कार्यक्रम तय होने के बावजूद ऐन वक्त पर वे नहीं पहुंचे सके। उपस्थिति दर्ज न करा पाने का कारण अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार में उनकी व्यस्तता बताई गई। बाजवा के यहां न पहुंचने की वजह से कांग्रेस का और कोई भी बड़ा नेता यहां नहीं पहुंचा। ऐसे में निराश समर्थकों ने बिना की बड़े नेता की मौजूदगी में रोड शो निकालने की रश्म अदायगी की।
बुधवार की शाम गुरदासपुर में प्रताप सिंह बाजवा के रोड शो का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम फीका साबित हुआ। रोड शो के लिए पहले से बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। बावजूद इसके ऐसा नहीं हुआ। इस बीच यहां न तो ज्यादा समर्थक पहुंचे और न ही खुद प्रताप सिंह बाजवा ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कुछ समर्थकों का कहना था कि रोड शो में बाजवा की पत्नी चरणजीत कौर भी मौजूद रहेंगी, लेकिन वह भी यहां नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में रोड शो की कमान संभालने वालों में पूर्व पीपीसीसी मैंबर रमन बहल तथा पीपीसीसी सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा शामिल थे। यह रोड़ शो पुरानी मंडी से शुरू होकर, जहाज चौक, हनुमान चौक, अमामबाड़ा बाजार, मेन बाजार, बीज मार्किट, सिवल अस्पताल के सामने से होता हुआ निकला।
विज्ञापन
पहली बार लहराए झंडे-बैनर
गुरदासपुर । शहर में बाजवा का रोड़ शो कार्यक्रम भले ही फीका रहा हो, लेकिन यह पहला मौका था जब चुनाव आयोग की सख्ती के बीच शहर में काफी मात्रा में झंडे तथा बैनर दिखे। इस नजारे से पहली बार ऐसा लगा मानो वास्तव में चुनावी माहौल जोर पकड़ चुका है। बाजवा समर्थन झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरे थे। उनके उल्लास की कोई कमी नहीं थी। फर्क बस इतना था कि यहां खुद बाजवा नहीं पहुंच सके।