{"_id":"5a6428d2c6352b3cf41b0e8c07837abb","slug":"attempt-to-kidnap-of-abduct-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा करने का प्रयास
अमर उजाला पठानकोट
Updated Sun, 05 Jan 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। क्षेत्र के गांव टिब्बर घराट में शराब में धुत्त तीन युवकों ने एक घर में घुसकर युवती को अगवा करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को मौके पर दबोचा लिया जबकि दो युवक फरार हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
युवती ने बताया कि उसका पिता टेलरिंग का कार्य करता है और माता एक मॉल में काम करती है। वह शनिवार देर शाम करीब आठ बजे अपने घर में अकेली टीवी देख रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन शराबी युवकों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। इनमें दो युवक बाहर खड़े रहे, जबकि एक युवक अंदर आया और उसे खींचकर बाहर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी पड़ोसन कश्मीर कौर वहां पहुंची और उसने इन युवकों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने उसकी दीदी कश्मीर कौर के साथ भी मारपीट की।
कश्मीर कौर के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर दो युवक तो भाग गये लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी वरिंदरजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि थाना मामून पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाकी दो युवकों की तलाश जारी कर दी है। आरोपी युवक की पहचान सुरजीत पुत्र प्रेम लाल के रूप में हुई जोकि एक प्राइवेट ड्राइवर है। युवक से पूछताछ जारी है और अन्य युवकों को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।