{"_id":"b732d42288e4db66b347c70ad975873e","slug":"army-three-lakh-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के नाम पर फिर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के नाम पर फिर ठगी
पठानकोट।
Updated Fri, 04 Apr 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारागढ़ पुलिस ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.75 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
गांव हयाती चक्क निवासी सौरव सैनी पुत्र कुलदीप सिंह ने शिकायत की थी कि उसने होशियारपुर के गांव सिबोचक्क निवासी गोविंद सिंह अपनी सेना के अफसरों से अच्छे संबंध होने का दावा करता था। इस झांसे में आकर उसने सेना में भर्ती कराने के लिए उसके बात की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना में भर्ती कराने की एवज में गोविंद सिंह ने उससे 24 फरवरी 2013 को 3.75 लाख रूपये में सौदा किया।
इसके बाद से प्रदीप को सेना में भर्ती नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि पैसे वापस मांगने पर पहले उसे टाल मटोल करता रहा और बाद में पैसे देने से मना कर दिया। शिकायत की पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार की जांच के आधार पर पुलिस थाना तारागढ़ में गोविंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तारागढ़ के एसएचओ रविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जमीन कब्जाने पर चार नामजद
पठानकोट । जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के आरोप में तारागढ़ पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांव रायपुर चंडीगढ़ निवासी राकेश कुमार ने शिकायत की थी कि उसकी गांव के रत्न लाल, बसंत सिंह, रूप लाल और रानो देवी के घर के साथ सात मरले का प्लाट है जोकि चारदीवारी करके गेट लगा रखा है।
उसका आरोप है कि 17 सितंबर 2013 को उपरोक्त चारों ने चहारदीवारी गिराकर उस पर कब्जा कर लिया। जब वह पूछताछ करने के लिए गया तो उसे मारने की धमकियां दी गई। शिकायत की धार कलां के डीएसपी कमल सिंह की जांच के आधार पर उपरोक्त चारों के खिलाफ तारागढ़ पुलिस थाना में जमीन पर कब्जा करने और धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।