{"_id":"6e433d417ebeea30b882184d44dba364","slug":"abandon-revenge-leader-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले की भावना त्याग दें नेता : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले की भावना त्याग दें नेता : बादल
गुरदासपुर।
Updated Sat, 05 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को गुरदासपुर में 2.75 करोड़ की लागत से करीब पौने तीन एकड़ में बने वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के लिए दस लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। बादल ने इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सियासी लोगों में तंगदिली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक लोगों को बदले की नीति से काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश, राज्य और जनता की भलाई के लिए सरकार और विपक्ष को मिलकर काम करना चाहिए।
इस अवसर पर बादल ने विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने शुक्रवार को उनके साथ मिलकर पंजाब में सेम से प्रभावित लोगों के भले के लिए केंद्र के पास प्रस्ताव रखा तथा योजना आयोग से भी मुलाकात कर ग्रांट की मांग की। बादल ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चंडीगढ़ दौरे के दौरान भी गवर्नर के घर रखे भोज में जाखड़ ने उनके साथ मिल कर पंजाब के लोगों की समस्याएं रखीं थीं।
पूर्व कानून मंत्री तथा गुरदासपुर के राज्यसभा सांसद ने बादल को भारत के सबसे सीनियर नेताओं में बताते हुए कहा कि बादल ने उनके सपने को साकार करने में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज इस ओल्ड एज होम का उद्घाटन करके मुख्यमंत्री बादल ने अपना वादा निभाया है।
विज्ञापन
अश्वनी ने कहा कि इस आश्रम के निर्माण के साथ उनका पुराना सपना साकार हुआ है। अश्वनी कुमार ने कहा कि अगर सरकार अगर एक-दो एकड़ जमीन और उपलब्ध करवा दे तो इसका दूसरा चरण शुरू कर दिया जाएगा। कृषि विभाग के मुख्य संसदीय सचिव तथा हलका विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने अश्वनी कुमार को इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह अपना पूरा समर्थन और सहयोग देंगे।
इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, एडवोकेट अमरजोत सिंह बब्बेहाली, पूर्व कांग्रेसी मंत्री लखबीर सिंह रंधावा, हेल्प ऐज इंडिया के कंट्री हेड अविनाश दत्ता, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव एसके संधू, गुरदासपुर के डीसी डाक्टर अभिनव त्रिखा, एसएसपी सुखवंत सिंह गिल मौजूद रहे।
...पर मां-बाप को घर से निकालना हमारी संस्कृति नहीं
ओल्ड एज होम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने गांव में भी एक वृद्ध आश्रम बना रखा है जो देखने लायक है, जहां बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं तथा अनाथ बच्चे भी रहते हैं। बादल ने कहा कि बेशक वृद्ध आश्रम हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं क्योंकि हमारे संस्कारों में मां-बाप को भगवान दर्शाया जाता है और मां-बाप को घर से बाहर निकाल देना हमारी संस्कृति में बेहद शर्मनाक कार्य माना जाता है। बादल ने कहा कि उन्होंने देखा है कि बहुत से वृद्ध अपनी मर्जी से ओल्ड ऐज होम में कुछ पैसे देकर रहते हैं जिससे उन्हें हमउम्र सोसाइटी मिल जाती है और उनका जीवन अच्छा यापन होता है।