फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   जिंदगी के लिए लड़ रही हवस की शिकार मासूम

जिंदगी के लिए लड़ रही हवस की शिकार मासूम

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर में 25 वर्षीय युवक की हैवानियत का शिकार हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची पठानकोट के सिविल अस्पताल में जीने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बर्बर घटना से पूरा शहर दहल उठा और लोग सड़कों पर उतर आए। इस वारदात के बाद लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने मेन बाजार स्थित पुलिस स्टेशन में बताया कि रात करीब आठ बजे उसकी बेटी प्याज लेने घर से बाहर गई थी। सोनिया के एक घंटा तक वापस घर न आने पर उन्हें चिंता सताने लगी। उसे ढूंढना शुरू किया तो घर के पास ही स्थित झाड़ियों में उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो मासूम बेहोश पड़ी थी। उसके अंगों पर गहरे जख्म थे। मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी ने उसके शरीर में नाखून तक घसीट दिए थे। बच्ची ने बताया कि सुलखन उर्फ मिन्टू नामक युवक उसे उठाकर ले गया था।
विज्ञापन


शहर में तनाव, हाईवे जाम
इस घटना के बाद पूरे शहर का माहौल तनावपूर्ण बन गया और आरोपी को जल्द न पकड़ने पर नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने आधे घंटे बाद ही आरोपी सुलखन उर्फ मिन्टू को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक सुलखन उर्फ मिन्टू ने काफी ज्यादा नशा कर रखा था और नशे की हालत में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। डीएसपी देहाती मनोज कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 48 घंटे अहम, रक्तस्राव नहीं हो रहा बंद
बच्ची के लिए 24 से 48 घंटे बेहद अहम है। उसे गंभीर इंफेक्शन है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर विजय निझावन ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे कैरियर में ऐसी बर्बरता का मामला पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि बच्ची के इलाज के लिए गॉयनोकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। देर रात से ही मासूम का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रक्तस्राव बंद नहीं हो रहा है। इसके चलते स्टीचिंग के बाद प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती। यदि 48 घंटे में मासूम की हालत में कोई सुधार नहीं होता तो रेफर भी किया जा सकता है। बच्ची को इतना दर्द था कि डॉक्टरों को उसका इलाज करने के लिए शरीर के अंगों को सुन्न करना पड़ा। बच्ची के स्वास्थ्य जांच के लिए उसे एनेस्थीसिया की डोज दी गई।


लोगों का फूटा गुस्सा, गुस्से का हिस्सेदार बनने पहुंचे नेता भी
इस घिनौनी वारदात से सुजानपुर समेत पूरा जिला तिलमिला गया। सड़कों पर सैकड़ों लोगों का गुस्सा देखा गया। मासूम के परिजन डल्हौजी रोड पर बीच सड़क में लेट गए और आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग करते रहे। बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने कई पार्टियों ने नेता भी पहुंचे। रात को सुजानपुर से कांग्रेसी नेता विनय महाजन पीड़ित परिजनों से मिलने गए। वहीं शुक्रवार सुबह विधायक अश्विनी शर्मा, विधायक दिनेश बब्बू, नगर काउंसिल प्रधान राजकुमार गुप्ता सहित, यूथ कांग्रेस नेता कार्तिक वडैहरा सहित अन्य कई नेता भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed