{"_id":"100-30774","slug":"Pathankot-30774-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के रमेश बने हिंदू बैंक के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के रमेश बने हिंदू बैंक के चेयरमैन
Pathankot
Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद रमेश शर्मा को सर्व सम्मति से द हिंदू को-आपरेटिव बैंक पठानकोट का नया चेयरमैन चुन लिया गया। शनिवार को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में रमेश के नाम पर मुहर लगाई गई, जबकि प्रदीप महिंद्रू को डिप्टी चेयरमैन चुना गया।
रमेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अश्वनी शर्मा के खासमखास हैं। मीटिंग में मुलाजिम की जनवरी 2012 से बकाया और सात फीसदी बढ़ाए डीए की किस्त भी जारी करने का फैसला किया गया।
उल्लेखनीय है कि निवर्तमान चेयरमैन महिंद्र पुरी ने एक पखवाड़ा पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पुरी ने इस्तीफा का कारण व्यक्तिगत तौर पर बैंक को ज्यादा समय न दे पाने के लिए बताया है। इसके चलते आज हिंदू बैंक में आयोजित मीटिंग में एमडी सुरेश गुप्ता समेत सभी सातों डायरेक्टर ने हिस्सा लिया। मीटिंग में प्रदीप महिंद्रू ने नए चेयरमैन के लिए रमेश शर्मा के नाम पर का अनुमोदन किया। इसका सभी ने स्वागत किया और रमेश को चेयरमैन चुना लिया गया। जबकि उप चेयरमैन के लिए प्रदीप महिंद्रू के नाम पर डायरेक्टर्स ने मुहर लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद जंगलात रेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन को बैंक इंप्लाइज और शेयर होल्डर्स की ओर से समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश ने बताया कि मुलाजिमों की मांगों को पूरा किया गया है और बाकी बची मांगों को भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुलाजिमों के जनवरी 2012 से बकाया और 7 फीसदी बढ़ाए डीए की किस्त का भुगतान भी करने का फैसला किया गया है।
समारोह में शेयर होल्डर एसोसिएशन की ओर से प्रधान बीडी शर्मा की अध्यक्षता में नए चेयरमैन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, निवर्तमान चेयरमैन महिंद्र पुरी, डिप्टी चेयरमैन प्रदीप महिंद्रू, विनोद काला, कमल काला, बलवान सिंह, व जोगिंद्र सिंह, इंप्लाइज यूनियन के प्रधान राहुल शर्मा, महासचिव सुखप्रीत सिंह बेदी सहित कई मुलाजिम मौजूद थे।