{"_id":"100-30510","slug":"Pathankot-30510-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी कोच संधू सहित पांच खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाजी कोच संधू सहित पांच खिलाड़ी सम्मानित
Pathankot
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बटाला। माझे की प्रसिद्ध कमलजीत खेलों में शनिवार को बटाला के कोटला शाहिया के सुरजीत-कमलजीत खेल कांप्लेक्स में भारतीय मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच गुरबख्श सिंह संधू, भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह सहित 6 खेल शख्सियतों को विभिन्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कांप्लेक्स में शनिवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों के दौरान यह सम्मान समारोह करवाया गया। इस समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में मुख्य संसदीय सचिव स. अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों, पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी और पद्मश्री पुरस्कार विजयी संत बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब वालों ने खेल शख्सियतों को अवार्ड के साथ नगद राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारतीय मुक्केबाजी के चीफ कोच और द्रोणाचार्य अवार्ड विजयी गुरबख्श सिंह संधू को खेल प्राप्तियों के बदले अमरजीत सिंह गरेवाल यादगारी अवार्ड, हाकी के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह को ओलंपियन सुरजीत सिंह यादगारी अवार्ड, ओलंपियन पैदल एथलीट बलजिंदर सिंह को कमलजीत यादगारी अवार्ड, अर्जुन अवार्ड एथलीट और पूर्व एशियन चैंपियन मनजीत कौर वालिया को माझे का अवार्ड, स्वर्ण सिंह विर्क को हरजीत बाजाखाना यादगारी अवार्ड और प्रसिद्ध हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी को पंजाब का मान अवार्ड दिया गया। सम्मानित लोगों को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि भी दी गई। इस अवसर पर सुरजीत स्पोर्ट्स एसोसियशन के सरपरस्त प्रो. गुरभजन गिल, चेयरमैन पृथीपाल सिंह बटाला, प्रधान निशान सिंह रंधावा उपस्थित थे।