फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   गुरदासपुर में फ्लड लाइटों में खेले जाएंगे कबड्डी मैच

गुरदासपुर में फ्लड लाइटों में खेले जाएंगे कबड्डी मैच

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। तीसरे विश्व कप कबड्डी के तीन मैच आगामी 10 दिसंबर को गुरदासपुर में खेले जाएंगे। ये मैच फ्लड लाइटों से सुसज्जित सरकारी कालेज के खेल स्टेडियम खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इन मैचों को सफलता पूर्वक करवाने के लिए स्थानीय पंचायत भवन में मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता गुरदासपुर के डीसी डा अभिनव त्रिखा ने की। उन्होंने बताया कि सरकारी कालेज गुरदासपुर के खेल स्टेडियम में 10 दिसंबर को तीन मैच फल्ड लाइटों की रोशनी में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने इन मैचों को सफलता पूर्वक करवाने के लिए अधिकारियों की कमेटियों का गठन कि या है। प्रबंधों की निगरानी के लिए नोडल अफसर भी नियुक्त किए गए। डीसी ने बताया कि इन मैचो के समय खेल प्रेमियों और अन्य अहम शख्सियतों के बैठने के लिए अलग अलग ब्लाक बनाए जाएगें ताकि किसी भी मैच को देखते समय कोई मुश्किल पेश न आए। हर ब्लाक में लोगो की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक डयूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधो को यकीनी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) डा बलजीत सिंह, (विकास) प्रो राकेश कुमार, गुरदासपुर के एसडीएम तेजिंदर पाल सिंह संधू, बटाला के एसडीएम जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल, एसपी (हैड) जसपाल सिंह, डीडीपीओ कृपाल सिंह खोखर, जिला परिषद के सचिव सुच्चा सिंह नागरा, जिला भलाई अफसर बलविंदर सिंह, जिला खेल अफसर सुखबीर कौर, गुरदासपुर के तहसीलदार आर मिन्हास, पावरकाम के एक्सीयन रमेश सरंगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed