{"_id":"100-30459","slug":"Pathankot-30459-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर की महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर की महिलाओं ने लगाया जाम
Pathankot
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। शहर के ढाकी दौलतपुर से नेहरू नगर वाया सब्जी मंडी को जाने वाले रास्ते की हालत बदतर होने से नाराज नेहरू नगर की महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। उन्होेंने सड़क पर धरना देकरजाम लगा दिया। इसके कारण कई सब्जी व अनाज से भरे ट्रक जाम मेें फंस गए।
मौके पर उषा रानी, रोनो देवी, गुड्डी, पंकज, निक्का महाजन कालू, धीरज इत्यादि ने बताया कि शहर के दौलतपुर से नेहरू नगर की ओर जाने वाली सड़क की हालत काफी ज्यादा खस्ता हो चुकी है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को बताया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप था कि न तो इस रास्ते की मरम्मत कराई जा रही है और न ही इस पर भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई जा रही है।
लोगों ने कहा कि मंडी जाने के लिए चक्की बैंक रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाला भी यही रास्ता है, लेकिन बड़े वाहन नेहरू नगर से होकर ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी की ओर जाने वाले भारी भरकम वाहनों पर रोक लगाई जाए और सब्जी मंडी के लिए अलग रास्ता बनाया जाए। इससे इस रोड पर बडे़ बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाती, तब तक उनका रोष जारी रहेगा।