{"_id":"100-30389","slug":"Pathankot-30389-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Pathankot
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट रेलवे पर ट्रेन के आगे कूदकर 18 वर्षीय युवक ने कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरदासपुर के गांव गोतखुर्द निवासी गुरशरण सिंह के रुप में हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पठानकोट स्टेशन के प्लेटफार्म नं.3 के सामने सवा एक बजे गुरशरण ने जम्मू से बठिंडा जा रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक के ट्रेन के आगे कूदता देखकर स्टेशन पर शोर मच गया, लेकिन जब तक ट्रेन रुकती, तब तक ट्रेन के चक्के उसके शरीर के ऊपर से निकल चुके थे। सिविल अस्पताल में गुरशरण सिंह के पिता सरूप सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्लस-टू का विद्यार्थी है तथा पढ़ाई के साथ-साथ हिमाचल में कारपेंटर का कार्य भी करता है। उन्होंने बताया कि वह सभी अमृतसर में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने आए थे। उन्होंने बताया कि गुरशरण वहां से एक दिन पहले हिमाचल जाने के लिए निकल आया। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वयं ही पता नही चला की उसके आखिर क्या हुआ। जीआरपी ने सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया।