फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   बच्चों की अंग्रेजी सुधारने की कवायद

बच्चों की अंग्रेजी सुधारने की कवायद

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कादियां (गुरदासपुर)। अंग्रेजी विषय की गुणात्मक शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कंडीला के सरकारी हाई स्कूल में छठी तथा सातवीं कक्षा के छात्रों की पेपर रीडिंग और कविता उच्चारण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अंग्रेजी में कविता का उच्चारण किया। बढ़िया ढंग से उच्चारण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डीआरपी रणजीत सिंह के निर्देशों पर आयोजित यह प्रतियोगिता कादियां ब्लाक के बीआरपी मुकेश कुमार की देखरेख में करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में सातवीं कक्षा की सिमरनजीत, रमनदीप कौर और छठी कक्षा की रजवंत कौर क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों की रीडिंग तथा स्पीकिंग स्किल में सुधार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ब्लाक कादियंा के अन्य स्कूलों में भी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अंग्रेजी विषय की अध्यापिकाओं बलजीत कौर तथा रीटा रानी को अंग्रेजी विषय से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक अरविन्द्रजीत सिंह भाटिया, बलजीत सिंह,जगरूप सिंह, सुरजीत सिंह, चन्द्रकांता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed