{"_id":"100-30158","slug":"Pathankot-30158-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Pathankot
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। ममून स्थित हिम शिखा स्कूल में भारत विकास परिषद की छतवाल शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान केके महाजन ने की। इस अवसर पर राज्य प्रधान सुशील शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केके महाजन ने बताया कि जूनियर वर्ग में हिम शिखा स्कूल की टीम ने प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा की टीम ने द्वितीय व सावन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में सावन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा ने द्वितीय व हिम शिखा स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर केके महाजन ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बताया कि विजेता टीमें 18 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अमृतसर में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर उनके साथ रजनीश शर्मा, सुरजीत सिंह, मुकेश शर्मा, जुगल किशोर, संजीव शर्मा, मनमोहन कृष्ण, विक्रम सिंह, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन