{"_id":"100-30111","slug":"Pathankot-30111-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
Pathankot
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। गांव जौड़ा छित्तरां में सुबह करीब 3-4 बजे गांव के ही एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस अधिकारी इसे सड़क हादसा बता रहे हैं। घटना की जांच के लिए पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डाक्टरों के पैनल का गठन किया गया है।
चौंकी इंचार्ज मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खैहरा कोटली से गांव जौडा छित्तरां लिंक सड़क पर लाल चंद पुत्र तिलक राज निवासी जौड़ा छित्तरां का शव पड़ा है। शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी टूटा हुआ पड़ा था। जांच के दौरान पाया गया कि तिलक राज गत रात गांव खैहरा कोटली गया था तथा सुबह सवेरे वापिस गांव आ रहा था। वापिस आते वक्त उसका मोटरसाइकिल खंभे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई। इसके चलते खुद एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोया ने मौके का जायजा लिया। इंचार्ज ने बताया कि डाक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल सर्जन को लिखा था। इस उपरांत तीन डाक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।