{"_id":"100-30023","slug":"Pathankot-30023-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनबस कर्मियों की ट्रांसपोर्ट मंत्री के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनबस कर्मियों की ट्रांसपोर्ट मंत्री के घेराव की चेतावनी
Pathankot
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है जिस कारण समूह पन बस कर्मियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। यह बात पंजाब रोडवेज पन बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार ने यहां आयोजित एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछले माह ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ तथा डायरेक्टर मनदीप सिंह ने यूनियन की कोर कमेटी सदस्यों के साथ वायदा किया था कि 15 दिन के भीतर एक हजार पन बस कर्मियों को नियमित कर दिया जाएगा। इसके बाद जो कर्मचारी बचेंगे उन्हें भी धीरे-धीरे स्थायी किया जाएगा। लेकिन, अभी तक सरकार ने इस पर कोई नोटिफिकेशन जारी करने की बजाय ड्राइवरों व कंडक्टरों की भर्ती करने संबंधी टेंडर जारी कर दिया है।
इसके अलावा 13 दिसंबर तक यदि उनका वेतन, पीएफ व अन्य भत्ते न दिए गए तो समूह पन बस कर्मी परिहवन मंत्री, डायरेक्टर, तथा मुख्यायल का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो वह चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर पठानकोट के प्रधान जगतार सिंह फौजी, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह,सचिव राज कुमार, जितेन्द्र सिंह व मुनीष कुमार उपस्थित थे।