फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zomato boy attacked, gold chain and ring snatched

Mohali News: जोमैटो बाॅय पर हमला, सोने की चेन और अंगूठी छीनी

Fri, 04 Jul 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Zomato boy attacked, gold chain and ring snatched
जीरकपुर। जोमैटो बाॅय को सात लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल ने सोने की चेन और अंगूठी छीनने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने दोनों पार्टियों को शुक्रवार को थाने बुलाया है। घायल हरीश निवासी टोहाना हरियाणा हाल निवासी सनशाइन एनक्लेव जीरकपुर ने बताया कि वह जोमैटो में काम करता है। जब वह अपनी राइड लगाने गया था तो उसे समय उसकी बहन के पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारे भाई से बात करनी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन ने उसी समय मुझे फोन करके यह नंबर दिया। इस नंबर पर संपर्क करके वीआईपी रोड पर स्थित मेट्रो मॉल के पास मिलने चला गया।
विज्ञापन

जहां पर एक कार नंबर में पांच और एक मोटरसाइकिल पर दो लोग खड़े थे। इसमें से अंकित नाम के एक लड़के ने गला पकड़ लिया और बाकियों ने मारना शुरू कर दिया। इस दाैरान सिर पर चोट लग गई। इसी दाैरान गले में पहनी चेन और सोने की अंगूठी भी गायब हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी सिर पर पांच टांके लगे हैं। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया के दोनों पार्टियों को कल शुक्रवार को थाने बुलाया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed